Wednesday, August 17, 2016


मेरे चुकलु का पशु प्रेम बढ़ता जा रहा है। हर नयी कहानी जानवरो पर ही होती है। अभी नया नया "water animals " सीखा है उसने तो अब उसे व्हेल, शार्क, ऑक्टोपस, केकड़े, मछलियों की कहानी सुननी होती  हैं।  फिर एक नयी कहानी बनायीं... 


आज की कहानी - ऑक्टोपस की बुद्धिमानी 


एक बड़ा सा समुन्दर था।  उसमे बहुत सारी छोटी छोटी मछलियां रहती थीं।  उसी समुन्दर में एक भयानक शार्क रहती थी।  वो हमेशा छोटी मछलियों को खा जाती थी।  सब मछलियां बहुत दुखी थीं। वहीँ उनकी फ्रेंड एक व्हेल मछली भी रहती थी. वो छोटी मछलियों से बहुत प्यार करती थी, उनको खाती  भी नहीं थी  और उनकी दोस्त थी।
सब छोटी मछलियों ने एक दिन व्हेल से कहा ये शार्क तो बहुत परेशान  करती है , कितनी सारी  छोटी मछलियों को खा लिया.... कुछ तो करो ना। .व्हेल ने कहा "ठीक है, मैं  बात करती हु शार्क से " . फिर उसने शार्क को बहुत समझाया की वो मछलियों को परेशान  न करे , पर शार्क नहीं मानी।  अब व्हेल कोभी गुस्सा आ गया। उसने छोटी मछलियों से कहा तुमलोग चिंता मत करो - मेरा एक फ्रेंड है ऑक्टोपस.... वो बहुत इंटेलीजेंट है, मैं उसको बुलाती हु, वो जरूर इस दुष्ट  शार्क को मज़ा चखाएगा।  और उसने ऑक्टोपस को letter  लिख के बुला लिया।

ऑक्टोपस आया  वहां,और उसे एक idea आया।  उसने दो छोटी मछलियों पर खूब सारी  लाल लाल मिर्च लगा दी और कहा अब जाओ , देखना जब शार्क तुम्हे खाने आएगी तो उसका क्या हाल होगा।

अब शार्क को तो ये बात पता नहीं थी. उसने छोटी मछली को देखा तो खाने आई...... और जैसे ही मुह  में डाला उसको खूब ज़ोर का तीखा लगा.... वो तो चिल्लाने लगी और मछली को  भागी। उसने सोचा अब तो यहाँ की सब  गया, और वो उस समुन्दर से भाग गयी।  साड़ी छोटी मछलियां खुश हो गयीं. उन सब ने ऑक्टोपस को थैंक यू बोला और सबने साथ मिल के खूब डांस किया।  

No comments:

Post a Comment